इंदौर में ट्रायल ट्रेन की चपेट में आने से दो छात्राओं की दर्दनाक मौत, रेल मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में एक परीक्षण ट्रेन की चपेट में आकर बृहस्पतिवार देर शाम 10वीं कक्षा की दो छात्राओं की मौत हो गई जिसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के जनसम्पर्क विभाग ने विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। विज्ञप्ति में कहा गया कि कैलोद हाला क्षेत्र में रेल पटरी पर हुए हादसे में जान गंवाने वाली लड़कियों की पहचान बबली मासरे (17) और राधिका भास्कर (17) के रूप में हुई है।

नए मार्ग से पहली बार कोई ट्रेन गुजरी थी
विज्ञप्ति में कहा गया कि हादसा तब हुआ, जब रेल पटरी के दोहरीकरण के बाद एक परीक्षण ट्रेन चलाकर इस नवनिर्मित मार्ग को परखा जा रहा था और 10वीं कक्षा की दोनों छात्राएं कोचिंग से घर लौटते वक्त पटरियां पार कर रही थीं। विज्ञप्ति के मुताबिक, इस नए मार्ग से पहली बार कोई ट्रेन गुजरी थी। विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य के कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक तुलसीराम सिलावट ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को हादसे की जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने रतलाम के मण्डल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को इसकी जांच के निर्देश दिए।

आरपीएफ द्वारा हादसे की विस्तृत जांच कराई जाएगी
डीआरएम रजनीश कुमार ने मीडिया को बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा हादसे की विस्तृत जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पटरियों के दोहरीकरण के बाद इस मार्ग पर परीक्षण के बारे में आम लोगों को पिछले दो दिन से अलग-अलग माध्यमों से सूचना देकर आगाह किया जा रहा था कि वे पटरियों पर अनधिकृत रूप से नहीं आएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |