सीएम मोहन यादव अचानक फिर पहुंचे दिल्ली, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों के आवंटन पर हाई कमान के साथ करेंगे चर्चा….

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दिल्ली में रहेंगे। मुख्यमंत्री आज मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के आवंटन को लेकर हाईकमान से चर्चा करेंगे। आपको बता दें की नवनियुक्त मंत्रियों को अभी विभाग नहीं सौंपे गए हैं। विभागों के बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव को गुरुवार को दिल्ली बुलाया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव को हाई कमान के साथ बैठक में हिस्सा लेना है। इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव आलाकमान से चर्चा करेंगे।

मध्य प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार होने के बाद मोहन यादव के सामने सबसे बड़ा चैलेंज विभागों का बंटवारा है, क्योंकि मोहन कैबिनेट में कई दिग्गज नेता शामिल हैं। दिल्ली से आने वाले इन बड़े नेताओं का अच्छे से एडजस्टमेंट हो सके, इस को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है इनमें सबसे बड़ा नाम प्रहलाद पटेल ,कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह का है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |