मोदी के दौरे से पहले, फूलों से सजी राम नगरी, जोरों-शोरों से हो रही तैयारियां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को अयोध्या का दौरा करने से पहले उत्तर प्रदेश के इस शहर को ‘दिव्य रूप’ देने के लिए फूलों से सजाया जा रहा है। पुनर्विकसित मार्ग ‘राम पथ’ के मध्य में स्थापित बिजली के सजावटी खंभों के चारों ओर नारंगी और पीले रंग के गेंदे के फूलों की माला लपेटी जा रही हैं। इन खंभों के शीर्ष पर बने डिजाइन धार्मिक प्रतीकों को दर्शाते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से आए कई श्रमिक राम कथा पार्क में फूलों से कलात्मक आकार बना रहे हैं।

सजावट के लिए भगवान राम, उनके धनुष एवं तीर, भगवान हनुमान, धार्मिक तिलक आदि की छवियों से प्रेरणा ली गई है। शहर के विभिन्न हिस्सों की फूलों से सजावट में जुटे सीतापुर निवासी एक कर्मी ललित कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या 30 दिसंबर को ‘‘भव्य” दिखाई देगी। सिंह ने  कहा, ‘‘मैंने फूलों से कई सजावटी डिजाइन बनाए हैं, जिनमें धनुष और तीर पकड़े हुए भगवान राम की पुष्प छवि भी शामिल है। इसे बनाने में 40 से 45 मिनट लगे और इसके लिए करीब सात से आठ किलोग्राम फूलों का इस्तेमाल किया गया।”

इन सजावटी संरचनाओं का उपयोग राम पथ, धर्म पथ, हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर सजावट के लिए किया जाएगा। सिंह ने कहा, ‘‘सैकड़ों कर्मचारी सजावट के काम में जुटे हैं और लगभग 300 क्विंटल फूल कोलकाता, दिल्ली, गाजीपुर और अन्य स्थानों से लाए गए हैं।” राम कथा पार्क के एक मंच पर श्रमिकों का एक समूह लकड़ी के तख्तों पर पुष्प से सजावट कर रहा है। एक डिजाइन में गेंदे के फूलों और पत्तियों का उपयोग करके बनाए गए ‘धनुष और तीर’ को दर्शाया गया है, दूसरे में भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है।

एक अन्य कर्मी ने बताया कि सजावट के लिए मुख्य रूप से गेंदे, गुलदाउदी, आर्किड और एन्थ्यूरियम के फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अयोध्या का दौरा करेंगे और वह इस दौरान वहां के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, दो नई अमृत भारत व छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।

अयोध्या में इस समय एक भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। शहर में एक प्रमुख सड़क के किनारे ‘सूर्य स्तंभ’ स्थापित किए जा रहे है। शहर में बन रहे राम मंदिर और नए हवाई अड्डे की तस्वीरों वाले बड़े-बड़े पोस्टर जगह-जगह लगाए गए हैं जिन पर लिखे संदेशों में अयोध्या को ‘‘मर्यादा, धर्म और संस्कृति” का शहर बताया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |