विवादित बयान को लेकर स्वामी मौर्य पर बरसीं डिंपल यादव, बोलीं- चरित्र ही ऐसा है…

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में पार्टी नेताओं को विवादित बयान देने से बचने की नसीहत दी थी, लेकिन सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य की ज़ुबान पर लगाम नहीं लग पाई है। चेतावनियों के बावजूद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है।  जिसके बाद उनके बयान को लेकर बवाल मच गया है। वहीं मौर्य के दिए बयान से पार्टी ने किनारा कर लिया है। सपा नेता डिंपल यादव ने कहा कि यह स्वामी प्रसाद मौर्य का निजी बयान है।

मौर्य के बयान पर डिंपल ने कहा कि ये उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उनके चरित्र को दर्शाता है। जहां राम राज्य की और सनातन की बात हो रही है। ऐसे में ये उनकी मानसिकता को दर्शाता है। वहीं, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जाने को लेकर डिंपल ने कहा कि आमंत्रण आएगा तो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जरूर जाएंगे।

22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर डिंपल यादव ने कहा कि जो कार्यक्रम हो रहा है वो अच्छा कार्यक्रम हो रहा है। राम जी का जो अस्तित्व है, उनका जो स्वभाव है कुछ स्वभाव को हमें अपनाना है और लगातार इस पद पर चलना है। राम जी जिस पथ पर चले थे वो सच्चाई का पथ है, ईमानदारी का पथ है। मेरा मानना है की सभी देशवासियों को राम जी को अपनाने का सही समय है।

सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि नौकरियों का मुद्दा उठाया। आज युवा बेरोजगार हैं। डिंपल ने कहा कि मैं समझती हूं बहुत सारे ऐसे मुद्दे हैं, जहां लोग गरीबी से जूझ रहे हैं, जहां लोग पौष्टिक आहार से वंचित हैं, जहां बच्चों को सही से शिक्षा नहीं मिल पा रही है, जहां महिलाओं के आरक्षण पर बात नहीं हो रही है। मैं समझती हूं बहुत सारे ऐसे मुद्दे हैं जहां लोगों की जिंदगियां बदलनी चाहिए वहां कुछ भी नहीं हो रहा है। लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |