मुंबई-आगरा NH पर भीषण सड़क हादसा, 5 गाड़ियां आपस में टकराई, 3 लोग जिंदा जले

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले के गणेश घाट पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां एक के बाद एक 5 आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांचों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए और तीन गंभीर घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि आग की लपटे आसमान छू रही थी। जिसने भी यह भयावह दृष्य देखना सिहर उठा।

धार एसपी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम करीब 7 बजे दो ट्रेलर, एक मिनी ट्रक, एक कार और एक बाइक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी वाहनों में आग लग गई। इससे पहले कि वाहनों में सवार लोग कुछ सोच पाते या गाड़ियों से निकलकर भाग पाते आगे ने भीषण रूप धारण कर लिया। आने जाने वाले लोग भी विस्फोट होने के डर के चलते कोसों दूर तक खड़े हो गए।

हादसे के कारण हाइवे पर दोनों ओर कई किमी तक लंबा जाम लग गया। हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए और तीन लोगों को घायल हो गए जिन्हें गाड़ियों से बाहर निकल कर धामनोद अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड टीम इतना लेट पहुंची कि तब तक कार, मिनी ट्रक और ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |