तीसरी बार बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहे तुलसी सिलावट, कमल नाथ और शिवराज कैबिनेट मे रह चुकें है मंत्री

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सीएम बनने के करीब 15 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। इसमें 18 कैबिनेट, 4 राज्यमंत्री और 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आज मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। आज एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव की कैबिनेट का पहला विस्तार होगा। आज दोपहर 3 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। यहां राज्यपाल मंगू भाई पटेल पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी,अमित शाह और जेपी नड्डा के नेतृत्व में नए मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले नेताओं को फोन आ गए है उन्हे राजधानी भोपाल आने के लिए कहा गया है। इसमें से कई जिन नेता के नाम पर मुहर लगी है उनका भोपाल आने का सिलसिला भी जारी है। इसी कड़ी में अगर बात करे तो इंदौर की सांवेर सीट से भाजपा विधायक तुलसी सिलावट का जन्म 5 नवंबर 1954 को ग्राम पिवडाय में स्व. ठाकुरदीन सिलावट के घर इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। तुलसी सिलावट ने इंदौर के सरकारी कला और वाणिज्य महाविद्यालय से कला स्नातक की डिग्री पूरी की।

छात्र जीवन से ही राजनीति में रही है रुचि

इसके बाद उन्होंने इंदौर विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की। छात्र जीवन से ही राजनीति में रुचि रखने वाले तुलसी 1977 से 79 तक वे छात्र संघ के अध्यक्ष रहे। इसके बाद वे पहली बार 1982 में इंदौर नगर निगम में पार्षद बने। 1998 से 2003 तक मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष रहे। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष बनाया।

1985 में पहली बार विधायक चुने गए

इसके बाद 1985 में विधायक चुने गए। तुलसी अब तक पांच बार विधायक चुने गए हैं। दो बार से इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा का कांग्रेस के टिकट पर प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं। 25 दिसंबर 2018 को कमल नाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सिलावट को जल संसाधन और मछुआरा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल

2020 के मध्य प्रदेश राजनीतिक संकट के दौरान उन्होंने तत्‍कालीन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन किया और इस्तीफा देने वाले 22 विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। बाद में 21 अप्रैल 2020 को उन्‍हें मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

तुलसी सिलावट शिवराज कैबिनेट में जल संसाधन, संसदीय कार्य और सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत थे। आपको बता दें कि मालवा निमाड़ क्षेत्र में मंत्री तुलसी सिलावट खास नेता के रूप में माने जाते हैं। सांवेर सीट के लिए हुए 15वें विधान सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तुलसी राम सिलावट ने जीत के पुराने इतिहास को पीछे छोड़ दिया था। सिलावट इस जीत के साथ सांवेर सीट से सबसे ज्यादा पांच बार जीतने वाले पहले विधायक बन गए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |