कोविड के नए उप-स्वरूप पर नजर, अस्पतालों का निरीक्षण तेज

नई दिल्ली: देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच 2023 के अंत में जेएन.1 उपस्वरूप ने चिंताएं एक बार फिर बढ़ा दी हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार ने इस पर नजर रखने के साथ ही जांच बढ़ाने की योजना बनाई है। त्योहारी सीजन के बीच कोविड मामलों में बढ़ोतरी के साथ नया खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में दिल्ली में डॉक्टरों ने लोगों को मास्क पहनने, भीड़-भाड़ से बचने और स्वस्थ आहार लेने की सलाह दी है।

ओमीक्रॉन स्वरूप द्वारा संचालित कोविड महामारी की विनाशकारी तीसरी लहर के परिणामस्वरूप 2022 की शुरुआत में दिल्ली में संक्रमणों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई थी और डेल्टा स्वरूप द्वारा संचालित दूसरी लहर ने अन्य स्थानों की तरह राष्ट्रीय राजधानी में भी 2021 में कहर बरपाया था। वर्ष 2023 की शुरुआत में जो हालात थे उसे देखते हुए इस ताजा खतरे ने कई विशेषज्ञों को सही साबित कर दिया है कि “कोविड अभी दुनिया से खत्म नहीं हुआ है”। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों सतर्क हैं और उन्होंने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आगे की योजना बनाई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 20 दिसंबर को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर बेड और अन्य आवश्यकताओं की “फिर से समीक्षा” की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड उप-स्वरूप जेएन.1 संक्रामक है लेकिन “हल्का” है। उन्होंने कहा कि शहर सरकार इस मुद्दे से निपटने के लिए “पूरी तरह से सतर्क” है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शहर सरकार जीनोम अनुक्रमण बढ़ाएगी। अधिकारियों ने बेहतर स्थिति को देखते हुए पिछले वर्ष मास्क पहनने की अनिवार्यता को हटा दिया था लेकिन नए स्वरूप पर बढ़ती चिंता के बीच दिल्ली में कई लोगों के चेहरे पर मास्क फिर से लौट आया है।

वर्षांत में क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर काफी भीड़-भाड़ होगी। शहर की अधिकांश आबादी ने धीरे-धीरे बंद स्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाए बिना रहना सीख लिया है। नए साल में एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में लोगों को मास्क पहने देखा जा सकता है। भीड़-भाड़ वाले मेट्रो कोचों में कई यात्रियों को अब संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहने या हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करते देखा जा सकता है। भारद्वाज ने हाल ही में यह भी कहा था कि लोगों को घबराना नहीं चाहिए।

मंत्री ने कहा था, “सावधान रहकर सतर्क रहें और आप संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं।” वर्ष 2023 में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने शहर के कई सरकारी अस्पतालों का दौरा भी किया। भारद्वाज ने 21 दिसंबर को दो अस्पतालों का निरीक्षण किया और कहा कि किसी को भी “वीआईपी सुविधा” नहीं दी जाएगी। उन्होंने पूर्वी दिल्ली में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान का औचक निरीक्षण किया। भारद्वाज ने 14 दिसंबर को शहर के चार सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया था और एक अस्पताल में साफ-सफाई में लापरवाही के लिए प्रशासन को फटकार लगाई थी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। भारद्वाज ने जिन अस्पतालों का दौरा किया था उनमें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, दादा देव अस्पताल, इंदिरा गांधी अस्पताल और सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर शामिल थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |