बेहद भयावह मर्डर: तकनीशियन को जंजीरों से बांधा, ब्लेड से काटा, जिंदा जलाया, ट्रांससेक्शुअल व्यक्ति गिरफ्तार

चेन्नई: अपने बचपन के सहपाठी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को वीभत्स तरीके से जिंदा जलाने के आरोप में एक ‘ट्रांससेक्शुअल’ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संदिग्ध की पहचान वेट्रिमारन के रूप में हुई है जो एक ‘ट्रांस’ पुरुष है।

आरोपी ने अपना नाम पंडी महेश्वरी (पूर्व में महिला) से बदलकर वेट्रिमारन रख लिया था। उसने चेन्नई के दक्षिणी उपनगर केलांबक्कम के पास थलंबूर में शनिवार को आर. नंदिनी को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कुछ सरप्राइज देने के बहाने उनकी आंखों पर पट्टी बांधी, फिर जंजीरों से बांध दिया और पहले उसे ब्लेड से काटा फिर जिंदा जला दिया।

पीड़ित मदुरै की 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और यहां काम करती थी। नंदिनी को उसके इरादों पर संदेह नहीं हुआ क्योंकि वेट्रिमारन ने कहा था कि वह उसके जन्मदिन से पहले उसे कुछ सरप्राइज देना चाहता है। नंदिनी यहां अपने रिश्तेदार के घर पर रह रही थी।

जांच से पता चला कि 26 वर्षीय पंडी महेश्वरी मदुरै के एक स्कूल में नंदिनी के साथ पढ़ती थी। महेश्वरी द्वारा अपना नाम बदलकर वेट्रीमारन करने के बाद भी नंदिनी ने मानवीय आधार पर अपनी दोस्ती जारी रखी थी। उन्होंने बताया कि दोनों ने यहां एक कंपनी में काम किया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |