शराब के शौकीनों के लिए जरूरी खबर: UP में क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर 13 घंटे खुलेंगी शराब की दुकानें

गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में क्रिसमस डे और नववर्ष उत्सव को ध्यान में रखते हुए 24 दिसंबर और 31 दिसंबर को शराब की दुकानों को सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक शराब की दुकान खोलने का समय सुबह 10 से रात 10 बजे तक है। उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी के आदेश के बाद यह कदम उठाया गया है।

24 और 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहेंगी शराब की दुकानें
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि आदेश के अनुपालन में, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अधिकृत शराब की दुकानें 24 और 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहेंगी। आबकारी विभाग ने इस सप्ताह की शुरुआत में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों से कहा था कि यदि वे ऐसे समारोह आयोजित करना चाहते हैं, जिसमें शराब परोसी जाएगी तो उसके लिए एक अलग श्रेणी के तहत बार लाइसेंस के वास्ते आवेदन करना होगा। श्रीवास्तव ने कहा कि यह लाइसेंस सिर्फ एक दिन ही वैध रहेगा और समारोह में अन्य राज्यों की शराब नहीं परोसी जा सकती। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि शराब परोसने के लिए वैध लाइसेंस नहीं होने पर जुर्माना और गिरफ्तारी सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश की इटावा जिला जेल से शनिवार को एक विचाराधीन बंदी फरार हो गया। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच बंदी रक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। फरार बंदी की खोजबीन के लिए पुलिस की तीन टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्दी फरार बंदी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि फरार होने वाला बंदी मूल रूप से औरैया जिले के बिधूना इलाके के जोड़ियापुर गांव का रहने वाला है। एरवाकटरा से लड़की भगाने के मामले में अजय की गिरफ्तारी की गई है । 27 अक्टूबर से अजय इटावा जेल में कैद था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |