PM मोदी के स्वागत की तैयारी पूरी, धर्म पथ से लेकर राम पथ तक अयोध्या वासी करेंगे पुष्प वर्षा

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंच रहे हैं, पीएम मोदी के इस दौरे को 22 जनवरी यानी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मेगा रिहर्सल बनाने की तैयारी है। इसलिए जब पीएम मोदी का काफिला धर्मपथ से होते हुऐ राम पथ से गुजरेगा तो अयोध्या वासी और साधु संत उन पर पुष्प वर्षा करेंगे और पीएम मोदी उनका अभिनंदन स्वीकार करेंगे। इसी दिन अयोध्या रेलवे स्टेशन और अंतरराष्ट्रीय मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के साथ-साथ अयोध्या वासियों को करोड़ों की सौगात भी देंगे।

30 दिसंबर को पीएम मोदी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। जानकारी के मुताबिक, पीएम एक रोड शो भी करने वाले हैं, यह रोड शो अयोध्या के एयरपोर्ट से शुरू होकर अयोध्या रेलवे स्टेशन तक करीब 8 किलोमीटर तक का होगा। इस दौरान जब उनका काफिला धर्म पथ से होते हुए राम पथ से गुजरेगी तो अयोध्या वासी और साधु संत सहित भाजपा नेता और कार्यकर्ता उन पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत करेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी रेलवे स्टेशन के भवन का भी लोकार्पण के साथ गाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे, फिर वहां से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद पास के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर के अयोध्या की भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुट गई है, एयरपोर्ट के पास से होने वाली रैली के तैयारी का खांचा खींचा जा चुका है और कार्यक्रम में अयोध्या और उसके आसपास के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में अयोध्या बुलाया जा रहा है, जिनके कंधे पर इस रोड शो को सफल बनाने की जिम्मेदारी होगी। सूत्रों की माने तो दो लाख से अधिक लोग इस रोड शो में शामिल होने वाले हैं, हालांकि अभी रोड शो को लेकर के सीधे कोई बोलने को तैयार नहीं है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |