उत्तर प्रदेश राज्यपाल के बलिया दौरे में बड़ी चूक, मृत कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के आरोप में नपे अधिकारी
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बलिया दौरे में मृत कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के आरोप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के एक लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयपति द्विवेदी ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के आशु लिपिक बृजेश कुमार को शनिवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अपर निदेशक कार्यालय, आजमगढ़ से संबद्ध किया गया है।
राज्यपाल के दौरे में मृत कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के आरोप में लिपिक निलंबित
मिली जानकारी के मुताबिक, सीएमओ ने बताया कि आशु लिपिक बृजेश कुमार ने पिछले दिनों राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यक्रम में गंभीर चूक की थी। कुमार ने राज्यपाल पटेल के कार्यक्रम में कथित तौर पर एक मृत कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी थी। इसके साथ ही खाने की जांच के लिए किसी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई थी। द्विवेदी ने बताया कि बृजेश कुमार के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल पटेल पिछले 26 नवंबर को जिले के बसंतपुर में स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने आई थीं।
गौतमबुद्ध जिले के नोएडा में शनिवार को सेक्टर-125 स्थित एक वाणिज्यक इमारत में 8वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने के बाद एक आईटी कंपनी के 9 कर्मचारियों के घायल होने के मामले में कथित लापरवाही पर एक कंपनी के कर्मचारियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।