चिकित्सक सेवाभाव से ऐसा उपचार करें, जिससे रोगी को संतोष मिले – राज्यपाल श्री पटेल रीवा को शिक्षा और मेडिकल सुविधा का हब बनाएंगे – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल राज्यपाल श्री पटेल ने रीवा में मेडिकल कॉलेज के हीरक जयंती समारोह का शुभारंभ किया

भोपाल :

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के हीरक जयंती समारोह का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने मेडिकल कॉलेज में गत दो वर्षों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 6 विद्यार्थियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि चिकित्सा पवित्र व्यवसाय है। चिकित्सक सेवाभाव से ऐसा उपचार करें जिससे रोगी को स्वास्थ्य लाभ के साथ संतोष भी मिले। उन्होंने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज के कई विद्यार्थियों ने देश ही नहीं विदेश में नाम कमाया है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में देश में विकास हो रहा है और पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी तेजी से कार्य हुए हैं। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में 1.83 करोड़ जनजाति निवास करती है। इनमें कई परिवार सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित हैं। प्रदेश के 20 जिलों में इस बीमारी के उन्मूलन के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करें। समाज और देश को योगदान देकर अपना और देश का नाम रोशन करें।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि रीवा तेजी से विकास कर रहा है। मेडिकल कॉलेज 50 सीटों से बढ़कर 150 सीटों का हो गया है। मेडिकल कॉलेज में पोस्ट-ग्रेजुएट में भी 100 से अधिक सीटें हो गई हैं। रीवा में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की स्थापना से चिकित्सा के क्षेत्र में रीवा की छवि बदली है। रीवा को मेडिकल तथा चिकित्सा के क्षेत्र में हब के रूप में विकसित करेंगे। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लस्टी लगातार हो रही है। यहाँ किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू होने वाली है। इस अस्पताल को 400 बिस्तरीय बनाने के लिए 25 करोड़ रुपए मंजूर हो गए हैं। चिकित्सकों तथा चिकित्साकर्मियों के आवास के लिए 3 आठ मंजिला टॉवर बनाए जाएंगे।

रीवा में मार्च तक एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में मार्च तक एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी, चिकित्सकों को रीवा आने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। फोरलेन सड़कें और रेलवे का भी तेजी से विकास हुआ है। विन्ध्य क्षेत्र में अपार खनिज संपदा और पर्यटन की संभावनाएं हैं। रीवा पर्यटन, उद्योग और कृषि में बड़ी तेजी से विकास करेगा।

सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि चिकित्सा बहुत चुनौती भरा व्यवसाय है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान देते हुए नए मेडिकल कॉलेज खोलने तथा अस्पतालों के विकास के लगातार प्रयास किए जिसके कारण हमें सुपर स्पेशियलिटी जैसा हॉस्पिटल मिला है। रीवा के चिकित्सकों ने कोरोना काल में अपना जीवन दांव पर लगाकर भी रोगियों की दिन-रात सेवा करके अदभुत काम किया। समारोह में अतिथियों का स्वागत पूर्व डीन तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. सी.बी. शुक्ला ने किया। स्वागत उद्बोधन देते हुए श्री शुक्ला ने मेडिकल कॉलेज के विकास में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों को याद किया।

समारोह में पूर्व डीन डॉ. पी.सी. द्विवेदी ने मेडिकल कॉलेज की विकास यात्रा का विवरण दिया। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मनोज इंदुरकर ने मेडिकल कॉलेज के विस्तार की जानकारी दी। समारोह में विधायक डॉ. हीरालाल अलावा, विधायक नागेन्द्र सिंह, विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल और नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय उपस्थित थे। समारोह में मेडिकल कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कई वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ तथा बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के अकादमिक भवन का किया लोकार्पण

राज्यपाल श्री पटेल ने श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा में 66.80 करोड़ रुपए से निर्मित अकादमिक भवन का लोकार्पण किया। इसमें प्रशासनिक भवन सहित 100 सीटर इन्टर्न कन्या छात्रावास, 100 सीटर इन्टर्न बालक छात्रावास तथा 250 सीटर यूजी कन्या छात्रावास का निर्माण कराया गया है। राज्यपाल तथा उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में स्मारिका का विमोचन भी किया

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |