बीजेपी कार्यकर्ता का ये संकल्प हुआ पूरा, शिवराज ने अपने हाथों से पहनाए जूते

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों अमरकंटर के दौरे पर हैं। इस दौरान पूर्व सीएम ने भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता सालों पहले लिया गया संकल्प पूरा कराया। अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी को जूते पहना कर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका संकल्प पूरा कराया है। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राम दास पूरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और पूंजी हैं।

बता दें कि रामदास पुरी विगत 6 वर्षों से बिना जूते-चप्पल के ठंड और गर्मी में रह रहे थे और पार्टी की सेवा में लगे थे। रामदास पुरी ने वर्ष 2017-18 में संकल्प लिया था कि भाजपा की सरकार जब तक नहीं बनेगी तब तक जूते चप्पल नहीं पहनेंगे। 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने हाथों से पार्टी के कार्यकर्ता और जिला अध्यक्ष रामदास पुरी को अपने हाथों से जूते पहना करके उनका संकल्प पूरा कराया।

इस दौरान सीएम शिवराज ने भी रोजाना एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था। बता दें अमरकंट वही जगह है जहां पर सीएम रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने 19 फरवरी 2021 को प्रतिदिन पौधारोपण का संकल्प लिया था। ये संकल्प का निर्वहन शिवराज आज भी कर रहें है। वे मध्य प्रदेश या देश के किसी भी कोने में रहे वह हर रोज एक पौधा लगाते है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |