उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंत्रिमंडल विस्तार पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा..

भोपाल। मध्य प्रदेश में नए सीएम और डिप्टी सीएम की घोषणा के बाद अब सभी को बेसब्री से मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार है। 22 दिसंबर को पड़ोसी राज्य में नेताओं  को मंत्रिपद की शपथ दिला दी गई है। जिसके बाद मध्य प्रदेश में भी जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार की उम्मीद है। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली दौरे पर गए। उनके दिल्ली जाने के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं। दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ दोनों डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

इस बीच मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सभी लोग इस क्षण का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। दिल्ली से जवाब पूछना होगा। उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात पर कहा कि हमने सौजन्य भेंट की। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश को इसका फायदा मिलेगा। हमने जनता से जो वादे किए उन्हें हम संकल्प पत्र के साथ पूरा करेंगे।

बता दें कि मप्र में बीजेपी की सरकार बने 11 दिन बीत चुके हैं। लेकिन बीजेपी अब तक मंत्रीमंडल पर एक राय नहीं बना पाई है। यही वजह है कि एमपी में कांग्रेस को भी बीजेपी को घेरने का मौका मिल रहा है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने मंत्री मंडल में हो रही देरी के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की आपसी खींचतान को जिम्मेदार बताया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |