मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की अधिकारियों के साथ बैठक, हुकुमचंद मिल के कार्यक्रम को लेकर दिए ये निर्देश..

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव दिल्ली से वापस आकर आज मंत्रालय पहुंचे जहां उन्होंने 25 दिसंबर को इंदौर में आयोजित हुकुमचंद मिल के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इतना ही नहीं सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बता दें कि 25 दिसंबर को इंदौर के कनकेश्वरी धाम में कार्यक्रम आयोजित होगा।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुवली जुड़ेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस, सुशासन दिवस पर इंदौर में कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में हुकुमचंद मिल के मजदूरों को उनका हक मिलेगा। बता दें कि 30 साल से मजदूरों की देनदारियां बाकी थी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजदूरों को संबोधित भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिला प्रशासन को निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित करें कि मजदूरों को ही सीधे राशि मिले। मजदूर संघों से बात करें। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बैठक में अधिकारियों से प्रदेश की अन्य बंद मिलों और उनके मजदूरों को होने वाले भुगतान की लंबित जानकारी तलब की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |