‘जय श्री राम’ का नारा लगाने पर प्रिंसीपल ने छात्र को पीटा, जांच के बाद मिशनरी कांवेंट स्कूल पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

विदिशा: मिशनरी कान्वेंट स्कूल में जय श्रीराम का नारा लगाने पर बच्चों की पिटाई के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। बाल संरक्षण आयोग की जांच के बाद भारत माता कांवेंट स्कूल के प्रिंसीपल व प्रबंधन पर मामला दर्ज होगा। करीब तीन घंटे जांच के बाद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह धाकड़ ने बताया कि बच्चों को प्रताड़ित करने व मारपीट करने का आरोप सिद्ध हुआ है इसलिए कांवेंट स्कूल पर मामला दर्ज कराया जा रहा है।

यह है पूरा मामला

9 नवंबर 2023 को कान्वेंट स्कूल में बाल दिवस के कार्यक्रम में कुछ छात्रों ने जय श्रीराम के नारे लगाए थे जिस पर स्कूल की प्राचार्य सिस्टर रीना ने बच्चों की पिटाई की थी। इसकी शिकायत छात्र नेता विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक विवेक विश्वकर्मा ने बाल आयोग से की जिस पर राष्ट्रीय बाल आयोग ने राज्य शासन को पत्र लिखकर जांच कर ज़बाब मांगा था।

क्या कहा जांच आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने

बाल आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की शिकायत के बाद हमने जांच के लिए लिखा था लेकिन जब हमें पता लगा कि जांच दल बिना जांच के लौट गया। तब मैं स्वयं जांच के लिए आया दो बच्चों ने घटना की पुष्टि करते हुए लिखित बयान दर्ज कराए हैं जिसके बाद हमने स्थानीय पुलिस को प्रकरण दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |