दुबई से 303 भारतीयों को ले जा रहे विमान को फ्रांस ने रोका, मानव तस्करी का शक

पैरिस : फ्रांस में 303 भारतीयों को ले जा रहे एक विमान को संदिग्ध गतिविधियों के चलते रोक लिया गया। यह विमान जानकारी के मुताबिक मानव इस विमान को रोका गया है। इसके बारे में जांच शुरू हो गई है।

विमान यू.ए.ई. से निकारागुआ जा रहा था। तस्करी के संदेह में फ्रांस में ही काशक रिपोटों के मुताबिक विमान के पैरिस पुलिस ने इस विमान को रोके जाने की पुष्टि की है। उसके मुताबिक-एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद हमने फैसला किया कि इस विमान में मौजूद 303 लोग मानव तस्करी का शिकार बन सकते हैं। हमारी टीम ने विमान को पूरी जांच होने तक रोकने का फैसला किया।

प्राइवेट कंपनी का चार्टर विमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस विमान को रोका गया है, वह रोमानिया की चार्टर कंपनी का है। वाट्री एयरपोर्ट पर फ्यूल और टैक्निकल मेंटेनेंस के लिए इसका उतरना पहले से तय था। लैंडिंग के कुछ देर बाद ही पुलिस की कई गाड़ियां यहां पहुंचीं और विमान को कब्जे में ले लिया।

फ्रांस की एंटी ऑर्गेनाज्ड क्राइम यूनिट को इस मामले की जांच सौंपी गई पुलिस के मुताबिक- यह ए-340 विमान है। रोमानिया की लीजेंड एयरलाइंस है। ने इस प्लेन को कुछ लोगों के लिए बुक किया था। एक जांच अफसर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा- हमें शक है कि इन भारतीयों को सैंट्रल अमरीका में किसी जगह ले जाया जाना था। यह भी मुमकिन है कि इनमें से कुछ लोग कनाडा जाने चाहते हों। फिलहाल, सभी यात्रियों को रिसैप्शन हॉल में रखा गया है। पुलिस ने कहा- जांच पूरी होने तक हम इन्हें बेहतर सुविधाएं देंगे।

निकारागुआ और मानव तस्करी का क्या कनैक्शन
निकारागुआ एक मध्य अमरीकी देश है। निकारागुआ के उत्तर में होंडुरास, पूर्व में कैरेबियन, दक्षिण में कोस्टारिका और पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है। यह देश अमरीका में अवैध तरीके से प्रवेश करने वालों के लिए जन्नत है। इस देश के रास्ते हर साल हजारों की संख्या में अवैध प्रवासी अमरीका-मैक्सिको सीमा पर पहुंचते हैं। इस रास्ते में अवैध प्रवासियों को कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है, जिनमें भौगोलिक स्थिति और चोरी डकैती जैसी घटनाएं भी शामिल होती हैं। निकारागुआ में इन प्रवासियों को लेकर कोई खास जांच भी नहीं की जाती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |