हिम्मत है तो वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ लड़ें चुनाव’, बीजेपी नेता ने ममता बनर्जी को दी चुनौती

पश्चिम बंगाल बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि ममता बनर्जी में अगर हिम्मत है तो वह वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे। इंडिया गठबंधन की चौथी मीटिंग में ममता बनर्जी ने वाराणसी सीट से प्रियंका गांधी का नाम उम्मीदवार के रुप में पेश किया था। इसके बाद अग्निमित्रा पॉल की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कांग्रेस का भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अब पश्चिम बंगाल में कोई अस्तित्व नहीं बचा है। अग्निमित्रा पॉल ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि हम देख रहे हैं कि गठबंधन का सीट शेयरिंग फॉर्मूला कैसा होता है? ये पार्टियां कभी समझौता नहीं कर सकती हैं। इनकी विचारधारा अलग है। टीएमसी की विचारधारा है, चोरी करना, परिवारवाद को बढ़ाना।

पॉल ने कहा टीएमसी की हिंसा में कांग्रेस के जो कार्यकर्ता मारे गए हैं, क्या जब ये लोग गठबंधन में जमीन पर जाएंगे, तो जनता को क्या ये जवाब दे पाएंगे। इनका यही दोहरा मापदंड है। ये लोग कह रहे हैं कि प्रियंका गांधी को चुनाव में उतारो, ममता बनर्जी क्यों वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़तीं। हम लोग तो चाहते हैं कि हमारा मुख्यमंत्री वहां से चुनाव लड़े। उन्होंने कहा, आपको अगर पीएम बनना है, तो आप वाराणसी से चुनाव लड़ें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |