पत्नी को इतना मारा कि कान से सुनाई नहीं दे रहा, पूरे शरीर में चोटें: FIR में विवेक बिंद्रा पर लगे गंभीर आरोप

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा एक मामले में बुरे फंस गए हैं। विवेक बिंद्रा पर अपनी पत्नी को पीटने का आरोप लगा है। जिसके तहत उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाी गई है। बता दें कि विवेक की शादी 6 दिसंबर 2023 को यानिका के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के एक हफ्ते बाद ही विवेक ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार,   विवेक बिंद्रा के साले वैभव क्वात्रा ने नोएडा के सेक्टर 126 थाने में दर्ज कराय।. इसमें उन्होंने कहा कि उनकी बहन यानिका की शादी ललित मानगर होटल में 6 दिसंबर 2023 को विवेक बिंद्रा से हुई थी। विवेक बिंद्रा नोएडा में सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेंसी सेक्टर 94 में रहते हैं। विवेक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे पत्नी के साथ झगड़ा करते दिख रहे है।

वैभव क्वात्रा ने कहा कि 7 दिसंबर की सुबह करीब तीन बजे विवेक बिंद्रा अपनी मां से बहस कर रहे थे। इस दौरान बहन यानिका ने बीच बचाव किया तो विवेक ने बहन को कमरे में बंद कर दिया और गाली-गलौज की,इसके बाद मारपीट की, जिससे यानिका के पूरे शरीर पर घाव हो गए। यानिका कानों से ठीक से सुन भी नहीं पा रही है। वह दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने विवेक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 427 और 325 सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |