मलाइका से तलाक के 6 साल बाद अरबाज खान को मिला नया हमसफर, 24 दिसंबर को करेंगे शादी, जानें कौन है दुल्हन?

बाॅलीवुड में जल्द ही शहनाइयां बजने वाली हैं यह शहनाईं कहीं और नहीं ब्लकि खान परिवार में बजने वाली है। दरअसल,  अरबाज खान एक बार फिर अपनी नई जिदंगी की शुरूआत करने जा रहे है। मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद अरबाज घोड़ी चढ़ने को तैयार हैं।

बता दें कि मलाइका संग तलाक के बाद अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी संग रिलेशन में थे लेकिन बाद में उनके भी ब्रेकअप की खबरें आई लेकिन एक बार फिर से    56 साल के अरबाज प्यार में है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अरबाज खान 24 दिसबंर को गर्लफ्रेंड शौरा खान संग निकाह करने वाले हैं।  शादी की तारीख कंफर्म हो चुकी है।  बता दें कि अरबाज खान का 6 साल पहले एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से तलाक हो चुका है।

  बता दें कि अरबाज की लेडी लव शौरा खान है एक प्रोफेशनल सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं। वो इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स संग काम करती हैं. शौरा रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा की भी मेकअप आर्टिस्ट हैं। लेकिन अब वो जल्द अरबाज संग शादी करने जा  रही है। अरबाज और शौरा की पहली मुलाकात एक्टर की अपकमिंग फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर हुई थी जहां से दोनों रिलेशन में आए। शादी काफी इंटीमेट तरीके से होगी।  सिर्फ दोनों के परिवारवाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |