सुशांत राजपूत Death Case में रिया चक्रवर्ती को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में CBI ने दी ये बड़ी जानकारी

मुंबई:  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को बंबई हाई कोर्ट को बताया कि वह अभी भी इस तथ्य की पड़ताल कर रहा है कि क्या अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती किसी कंपनी की ‘ब्रांड एंबेसडर’ हैं और क्या इसके कार्यक्रम के लिए उन्हें विदेश यात्रा पर जाने जरूरत है। चक्रवर्ती ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआई द्वारा उनके खिलाफ जारी किए गए लुकआउट सर्कुलर को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

राजपूत की पूर्व प्रेमिका चक्रवर्ती ने एक आवेदन भी दायर किया था, जिसमें उन्होंने सर्कुलर को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आग्रह करते हुए कहा था कि उन्हें पेशेवर प्रतिबद्धताओं के लिए 27 दिसंबर से दो जनवरी तक दुबई की यात्रा करने की आवश्यकता है।

उन्होंने दावा किया कि वह पालतू जानवरों के लिए खाद्य सामग्री बनाने वाली कंपनी की ‘ब्रांड एंबेसडर’ हैं और इसलिए उन्हें कंपनी के कार्यक्रम के वास्ते विदेश यात्रा पर जाना है। सीबीआई के अधिवक्ता श्रीराम शिरसत ने न्यायमूर्ति एएस गडकरी और न्यायमूर्ति एससी चांडक की खंडपीठ को सूचित किया कि एजेंसी अभी भी कंपनी के साथ अभिनेत्री के संबंधों के दावों की पड़ताल कर रही है।

शिरसत ने कहा कि सीबीआई को प्राप्त जानकारी के अनुसार, चक्रवर्ती अब कंपनी ‘ड्रूल्स पेट फूड प्राइवेट लिमिटेड’ की ‘ब्रांड एंबेसडर’ नहीं हैं तथा उनकी जगह किसी और को नियुक्त किया जा चुका है। एजेंसी के मुताबिक, अब अभिनेत्री कियारा आडवाणी कंपनी की ‘ब्रांड एंबेसडर’ हैं। शिरसत ने तथ्यों को सत्यापित करने के लिए कुछ और समय मांगा। चक्रवर्ती के अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ ने अदालत से मामले की सुनवाई शुक्रवार (22 दिसंबर) को तय करने का आग्रह किया। हालांकि, पीठ ने कहा कि वह इस मामले में जल्दबाजी नहीं करेगी तथा अगर सीबीआई इस तत्थ की पड़ताल के लिए कुछ और समय चाहती है तो एजेंसी को समय दिया जाएगा।

अदालत ने कहा कि चक्रवर्ती 26 दिसंबर को अवकाशकालीन पीठ का रुख कर सकती हैं। राजपूत 14 जून, 2020 को उपनगरीय बांद्रा में अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे, और उनके पिता ने उसी वर्ष जुलाई में अभिनेता की महिला मित्र चक्रवर्ती तथा उनके रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए बिहार पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं, मुंबई पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था।

बाद में, मामले को जांच के लिए सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया था। चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ अगस्त 2020 में लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। इस साल सितंबर में, उच्च न्यायालय ने शोविक के खिलाफ जारी सर्कुलर पर अस्थायी निलंबन लगा दिया था। रिया और शोविक दोनों को 2020 में राजपूत से संबंधित मादक पदार्थ मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। बाद में, उन्हें जमानत मिल गई थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |