उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक को मिला ‘अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2023’

जैतो: अपने कार्य के प्रति समर्पित और श्रेष्ठम रेल सेवा हेतु फिरोजपुर मंडल में कार्यरत अपर मंडल रेल प्रबंधक / ऑपरेशन यशवीर सिंह गुलेरिया को नई दिल्लीे में 15 दिसम्बर,2023 को 68वें रेल सप्ताह केंद्रीय समारोह में अश्विनी वैष्णव माननीय रेल,संचार,इलैक्ट्रॉनिक और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री द्वारा अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया गया। 68वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कातर-2023 के लिए सम्पूर्ण भारतीय रेल से 100 कर्मियों को चयनित किया गया था। इनमें से उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु रेल अधिकारी यशवीर सिंह गुलेरिया को रेलवे का सर्वोच्चम सम्मान दिया गया।

यशवीर सिंह गुलेरिया अपर मंडल रेल प्रबंधक /ऑपरेशन से पहले उप मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर / लुधियाना के पद पर कार्यरत थे। यशवीर सिंह गुलेरिया ने अपने दृढ़ संकल्प, नेतृत्व कौशल और उपलब्ध श्रम बल का कुशलता से उपयोग करते हुए डीएफसीसीआईएल से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों, मैकेनिकल इंटरलॉकिंग से इलैक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और स्वचालित सिगनलिंग कार्यों सहित विभिन्न लक्ष्यबद्ध कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया । इन्होंने मंडी गोविंदगढ़ स्टेशन और 236 रूट साहनेवाल स्टेेशन पर डीएफसीसीआईएल के संबंध में प्रमुख यार्ड रीमॉडलिंग सहित इलैक्ट्रॉनिक/पैनल इंटरलॉकिंग कार्यों को सफलतापूर्वक निष्पादित किया।

यशवीर सिंह गुलेरिया के पिता का नाम कुलदीप सिंह गुलेरिया है जो हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य निदेशक के निजी सचिव के पद से अवकाश-प्राप्त तथा माता श्रीमती शारदा गुलेरिया जो मुख्य फार्मासिस्ट के पद से अवकाश-प्राप्त है। ये मूलतः हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले के सथना गाँव से हैं। इनका जन्म और प्रारंभिक शिक्षा शिमला में हुई। जन्म के समय इनके पिताजी लिपिक के पद पर कार्यरत थे। इनकी माताजी ने इनके जन्म के पश्चात् फार्मासिस्ट की ट्रेनिंग की ताकि परिवार का निर्वहन अच्छे से हो सकें।  इन्हें शुरू से ही मेहनत पसंद थी और 11 वीं और 12वीं के दौरान इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए रसायनशास्त्र और भौतिकी की ट्यूशन पढ़ने के लिए शिमला जैसे पहाड़ी शहर में 20-22 किलोमीटर पैदल चलते थे।

अथक मेहनत के फलस्वरूप 12वीं के तुरंत बाद इन्होंने एंट्रेंस में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया और मालवीय रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिकी एवं संचार विषय में इंजीनियरिंग की और कॉलेज में दूसरे स्थान पर रहे । इसके बाद 2004 में अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी द्वारा संचालित इंजीनियरिंग सेवा में देश में दूसरा स्थान अर्जित किया। तब से अब तक भिन्न-भिन्न पदों पर रहकर रेलवे और देश की सेवा पूरे तन मन धन से कर रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |