ध्वनि विस्तारक यंत्रों को सौहार्दपूर्ण तरीक़े से आपसी सहमति के आधार पर हटवाया

शाजापुर, 15 दिसम्बर 2023/ ज़िला स्तरीय शांति समिति की बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन में अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्रनाथ पाण्डेय के निर्देशन में शाजापुर नगर में राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न धार्मिक स्थलों से अतिरिक्त ध्वनि विस्तारक यंत्रों को सौहार्दपूर्ण तरीक़े से आपसी सहमति के आधार पर हटवाया गया, जिसमें सर्वप्रथम ज्योति नगर स्थित मस्जिद की मीनार से जुम्मे की नमाज के बाद अतिरिक्त ध्वनिविस्तार यंत्रों को उतारना प्रारंभ हुआ। एबी रोड पर स्थित खड़खड़िया मस्जिद, प्रसिद्ध राजराजेश्वरी माता मंदिर, मंगलनाथ महादेव, तकिया मरकज, मगरिया लालपुर की मस्जिद, अखंड आश्रम, गायत्री मंदिर, मीरकला और जामा मस्जिद में लगे अधिक ध्वनि के अतिरिक्त यंत्रों को सभी धर्म गुरुओं मुफ्ती मौलानाओं द्वारा प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वयं ही दिए गए। निर्देश अनुसार अतिरिक्त यंत्रों को हटाने एवं ध्वनि की निर्धारित मात्रा तक ही चलने पर सहमति दी। इस दौरान राज राजेश्वरी मंदिर के श्री आशीष नागर एवं मस्जिद के सदर मोहम्मद यूनूस खान द्वारा इस पहल का स्वागत किया और बढ़-चढ़कर इसमें सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया। संपूर्ण कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्री गौरव पोरवाल एवं कस्बा पटवारी श्री ललित कुंभकार धर्म गुरुओं को न्यायालय एवं शासन के निर्देशों की जानकारी दी गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |