अयोध्या राम मंदिर के नव निर्मित पुजारी के अश्लील फोटो की आग पहुंची ग्वालियर, इन दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज ग्वालियर। मध्य प्रदेश ग्वालियर के सोशल मीडिया पर अयोध्या राम मंदिर के नव निर्मित पुजारी का अश्लील फोटो वायरल हुआ है। दो लोग राम गोविंद बघेल और कन्हैयालाल गर्ग पर फोटो वायरल करने का आरोप है। इसे लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश है और एक शिकायती आवेदन पुलिस को दिया है। जिसमें दोनों लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई मांग की है। वही पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। दरअसल ग्वालियर के सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश अयोध्या राम मंदिर के लिए नर्व निर्मित पुजारी मोहित पांडेय का एडिट अश्लील फोटो वायरल हुआ है। इस फोटो को वायरल राम गोविंद सिंह बघेल और कन्हैया लाल गर्ग ने किया है। जब इस पोस्ट को ग्वालियर ग्रामीण ब्राह्मण सभा के लोगों ने देखा तो उनमें आक्रोश पैदा हो गया और वहां एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा पहुंचे। उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि अहमदाबाद के कांग्रेस नेता हितेंद्र पिथाडिया ने इस फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिस संबंध में उनके खिलाफ शिकायत हुई थी और वहां गिरफ्तार हो चुके थे। इसके बाद फिर से इस फोटो को ग्वालियर के दो लोगों ने वायरल किया है। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर एफआईआर की मांग की है। वही पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

 ग्वालियर। मध्य प्रदेश ग्वालियर के सोशल मीडिया पर अयोध्या राम मंदिर के नव निर्मित पुजारी का अश्लील फोटो वायरल हुआ है। दो लोग राम गोविंद बघेल और कन्हैयालाल गर्ग पर फोटो वायरल करने का आरोप है। इसे लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश है और एक शिकायती आवेदन पुलिस को दिया है। जिसमें दोनों लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई मांग की है। वही पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

दरअसल ग्वालियर के सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश अयोध्या राम मंदिर के लिए नर्व निर्मित पुजारी मोहित पांडेय का एडिट अश्लील फोटो वायरल हुआ है। इस फोटो को वायरल राम गोविंद सिंह बघेल और कन्हैया लाल गर्ग ने किया है। जब इस पोस्ट को ग्वालियर ग्रामीण ब्राह्मण सभा के लोगों ने देखा तो उनमें आक्रोश पैदा हो गया और वहां एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा पहुंचे।

उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि अहमदाबाद के कांग्रेस नेता हितेंद्र पिथाडिया ने इस फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिस संबंध में उनके खिलाफ शिकायत हुई थी और वहां गिरफ्तार हो चुके थे। इसके बाद फिर से इस फोटो को ग्वालियर के दो लोगों ने वायरल किया है। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर एफआईआर की मांग की है। वही पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |