सीएम बनने के बाद डॉ. मोहन यादव की पहली बैठक आज, दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद, जानें क्या रहेगा खास

भोपाल। मध्य को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आज राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने डॉ. मोहन यादव को सीएम पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। इसी के साथ इस बार मध्य प्रदेश को दो नए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी मिले है। सीएम और डिप्टी सीएम मिलने के बाद अब विधायकों को मंत्री पद और विभागों का बंटवारा किया जाना है। मोहन कैबिनेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

फिलहाल सीएम मोहन और तमाम सारे मंत्री छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए है। लेकिन आज को सीएम मोहन सीएम का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बैठक करने जा रहे है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शाम मंत्रालय में 5:00 बजे बैठक लेंगे। जिसमें सीएम समेत दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे। बैठक में परिचय के साथ जरूरी निर्णय लिए जाएंगे। इसी के साथ भावी मंत्रियों की सूची तैयार होगी। मिली जानकारी के मुताबिक भावी मं​त्री का फैसला हाईकमान तय करेगा। सीएम और वीडी शर्मा के भी नई दिल्ली जाने की खबर है जिसके बाद जल्द ही दिग्गजों की भूमिका तय होगी। बैठक लेने से पहले सीएम मोहन यादव उज्जैन पहुंच बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे इसके बाद भोपाल लौटकर अधिकारियों के साथ मंत्रालय में बैठक करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |