शाजापुर
—-
पुलिस उप महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन श्री अनिल सिंह कुशवाह ने थाना सुन्दरसी में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 122/2023 के अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रुपये के नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। आम जनता में पुलिस का विश्वास बनाए रखने के लिये उपरोक्त प्रकरण की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रमांक 80-बी (1) में निहित शक्तियों का उपयोग करते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन द्वारा थाना सुंदरसी के अपराध क्रमांक 122/2023 धारा 302, 201 भादवि एक्ट में फरार अज्ञात आरोपी की पतारसी/गिरफ्तारी करवाने के लिये सही सूचना देने वाले को, जो कोई व्यक्ति गिरफ्तार करेगा अथवा गिरफ्तारी करवायेगा, उसे 20 हजार रूपये के नगद पुरस्कार से पुररस्कृत करने की उद्घोषणा की है। साथ ही पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर द्वारा पूर्व में उद्घोषित पुरस्कार को निरस्त किया है।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :