भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला से मारपीट, CM शिवराज ने रख दिया सिर पर हाथ, कहा- हम आपके साथ

भोपाल: मध्य प्रदेश में  बीजेपी को वोट देने पर मुस्लिम महिला के साथ मारपीट का मामला अब गर्माता नजर आ रहा है। पुलिस और कलेक्टर से गुहार लगाने के बाद पीड़ित महिला अब सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंची है। सीएम ने पीड़िता को उचित कार्रवा     ई का भरोसा दिलाया है। मुलाकात के बाद समीना बी ने भविष्य में भी भाजपा को ही वोट देने की बात कही और कहा कि शिवराज सिंह मेरे साथ है।
महिला का आरोप है कि भाजपा को वोट देने पर उसके देवर ने उससे मारपीट की। उसने मामले की शिकायत पुलिस थाना में की थी लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उसने मामले की कलेक्टर से भी आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार लगाई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने के बाद पीड़िता समीना बी का कहना है कि सीएम ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया है। साथ ही साथ कहा है कि चिंता मत करो हम आपकी पूरी मदद करेंगे।
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर ये कहा कि ‘मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी।’ उन्‍होंने आगे कहा, ‘मेरी बहन, तुम किसी बात की चिंता मत करना, तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ है।’

बता दें कि मामला अहमदपुर थाना के बरखेड़ा हसन गांव का है। यहां मुस्लिम महिला समीना बी का आरोप है कि 4 दिसंबर सोमवार को करीब शाम 5 बजे वह और उसके बच्चे भाजपा के जीतने की खुशियां मना रहे थे। जो उसके देवर जावेद खां को नागवार गुजरा। उसका देवर बीजेपी को वोट देने को लेकर गाली-गलौज करने लगा। उसने जब इसका विरोध किया, तो देवर ने उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता का आरोप है कि थाने में शिकायत के बावजूद भी पुलिस ने देवर के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर मामले में कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया है। सीएम से मुलाकात को लेकर यह कहा कि उनसे मैंने मिल लिया है वो मेरी फिक्र कर रहे हैं । मैं उनकी फिक्र करूंगी। आगे मैं तो उन्हीं को वोट दूंगी। मैं भैया के साथ हूं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |