कलेक्टर दिनेश जैन के नेतृत्व नीमच में एक दिन में एक करोड रुपये हुए इकट्ठा, शाजापुर में भी रचा था इतिहास, भारत के 750 जिलों में आज तक ऐसा नही हुआ,,

(शहजाद खान नीमच) सहयोग और मदद की भावना से काम करने वाले शाजापुर जिले के पूर्व और वर्तमान के नीमच कलेक्टर दिनेश जैन ने नीमच में सशस्त्र सेवा झंडा दिवस पर इतिहास रचा है और सैनिकों के सम्मान में उन्होंने ऐसा काम करके दिखा दिया जो भारत में आज तक किसी जिले ने नहीं किया,,
सैनिकों की सहायता लिए जिले की जनता ने 1 करोड़ रुपए सहयोग राशि इकट्ठा कर रिकॉर्ड चनाया है। कलेक्टर ने बताया कि अभी आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि कई जगह से राशि आना बाकी है। इधर सहयोग राशि एकत्र करने के लिए जिले में गुरुवार को भी रैली निकाली गई। अधिकारियों के अनुसार गतवर्ष केरल के कोयंबटूर की जनता ने देश में सर्वाधिक 43 लाख रुपए इकड्डा किए थे।


सीमा पर देश व जनता की सुरक्षा के लिए कई सैनिक अपनो जान जोखिम में डालकर सेवा देते हैं। दुश्मनों से लड़ने में कई सैनिक दिव्यांग हो जाते हैं व कई शहीद हो

स्वास्थ्य व अन्य कार्यों पर खर्च की जाती है। हर साल जिले से सिर्फ 2-3 लाख रुपए ही इकट्ठा हो पाते थे। इस बार कलेक्टर दिनेश जैन ने इसे एक अभियान के रूप में लिया व सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की। उन्होंने जिले से 50 लाख रुपए सहयोग राशि इकट्ठा करने का लक्ष्य तय किया लेकिन जनता ने खुलकर सहयोग किया। विभिन्न सामाजिक, कर्मचारी संगठनों ने डेढ़ से दो लाख रुपए तक का सहयोग किया। इस तरह जिले में अब तक करीब 1 करोड़ रुपए सहयोग राशि एकत्र हो चुकी है। इसमें शुक्रवार व शनिवार तक लोग अपना योगदान दे सकते हैं।

“शहर में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ निकाली रैली”

सैनिकों व उनके परिवार के लिए अधिक से अधिक सहयोग राशि एकत्र करने के लिए जिले में गुरुवार को जगह-जगह रैलियां निकाली गई। नीमच में दोपहर में कलेक्टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीणा, डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना सहित कई अधिकारियों ने झंडा दिवस पर रैली निकाली। इसका शुभारंभ डाक बंगला चौराहा से हुआ। यहां केमिस्ट एसोसिएशन व अन्य संगठनों ने स्वेच्छा से सहयोग दिया। रैली डाक बंगले से गुप्ता नर्सिंग होम, शो-रूम चौराहा, स्वर्णकार चौराहा, जिला न्यायालय, बस स्टैंड, फव्वारा चौक, बोहरा पेट्रोल पंप, बारादरी, भोजू चौराहा, घंटाघर, चोहरा गालों कॉर्नर, ज्ञान मंदिर, चौपड़ा गणेश मंदिर, नगर पालिका, विजय टॉकीज होते हुए भारत माता चौराहा पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया।

🔴आपको बता दे कि शाजापुर में भी कलेक्टर ने सशस्त्र सेवा झंडा दिवस पर गत वर्ष भव्य रैली निकाली थी और सैनिकों के सम्मान में एक दिन में 10 लख रुपए की राशि एकत्रित करके रिकॉर्ड बनाया था

🟢जनता ने दोगुना किया सहयोग🟢
कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि
• सैनिकों व उनके परिवार के लिए सहयोग देना व एकत्र करना हर नागरिक की जिम्मेदारी व कर्तव्य है। जिले की जनता ने दोगुना सहयोग किया। उम्मीद से अधिक सहयोग के लिए मैं जनता का आभारी हूं। अभी तक करीब 1 करोड़ रुपए सहयोग राशि एकत्र हो गई है। आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। यह अपने आप में रिकॉर्ड भी होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |