कलेक्‍टर दिनेश जैन के नेतृत्‍व में सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस पर नीमच में वृहद रैली सम्‍पन्‍न,शाजापुर में भी श्री जैन के नेतृत्व में हुआ था ऐतिहासिक आयोजन

नीमच 7 दिसम्बर 2023,सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस पर सैनिको के कल्‍याण के लिए आर्थिक सहयोग राशि एकत्रित करने के लिए कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन के नेतृत्‍व में गुरूवार को नीमच में वृहद रैली आयोजित की गई। इस रैली में कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, एडीएम सुश्री नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसौदिया, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री राजेश शाह, सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, जिला सैनिक कल्‍याण के अधिकारी श्री संजय दीक्षित, न.पा.अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपडा एवं पार्षदगणों सहित विभिन्‍न कॉलोजों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, स्‍काउट के विद्यार्थियों ने उत्‍साहपूर्वक रैली में शामिल होकर विभिन्‍न स्‍वंय सेवी संस्‍थाओं, सामाजिक संगठनों, संघो से सैनिक कल्‍याण के लिए स्‍वैच्छिक सहयोग राशि प्राप्त की।

कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, एडीएम सुश्री नेहा मीना ने झण्‍डा दिखाकर डाक बंगला चौराहे से रैली का शुभारम्‍भ किया। यहां केमिस्‍ट ऐशोसिएशन नीमच द्वारा सैनिक कल्‍याण के लिए कलेक्‍टर को स्‍वैच्‍छा से सहयोग राशि भेंट की गई। कलेक्‍टर श्री जैन ने इस वृहद रैली के साथ डाक बंगले से गुप्‍ता नर्सिग होम, मैशी शो-रूम चौराहा, स्‍वर्णकार चौराहा, जिला न्‍यायालय, बस स्‍टेण्‍ड, फव्‍वारा चौक, बोहरा पेट्रोल पम्‍प, बारादरी, भोजू चौराहा, घंटाघर, बोहरा गली कार्नर, ज्ञान मंदिर के सामने होते हुए चौपडा गणेश मंदिर, नगर पालिका, विजय टॉकीज, होते हुए, भारत माता चौराहा पहुंचकर इस वृहद रैली का समापन हुआ। रैली के दौरान कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन,एडीएम सुश्री नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, ने विभिन्‍न स्‍वंय सेवी संस्‍थाओ, सामाजिक संगठनों, और आमजनों, दान-दाताओं को सशस्‍त्र सेना झण्‍डा दिवस के ध्‍वज लगाकर, सैनिक कल्‍याण कोष के लिए सहयोग राशि प्राप्‍त की।

रैली के दौरान हेल्पिंग हेण्‍ड, मेडिकल ऐसोसिएशन, जैन सोशलग्रुप, पुलिस परिवार, फल एवं सब्‍जी व्‍यापारी संगठन, जिला अधिवक्‍ता संघ, ऑटो मोबाईल संघ, होटल व्‍यवसायी संघ, आवास इन्‍फोटेक नीमच , लकडी व्‍यापारी संघ, वस्‍त्र व्‍यापारी संघ, सर्राफा बाजार व्‍यापारी संघ, बोहरा समाज, मिठाई व्‍यापारी संघ , मण्डी व्‍यवसायी संघ, इनरव्‍हील क्‍लब, नाकोडमित्र मण्‍डल, श्री संतोष चौपडामित्र मण्‍डल, सहित अनेक सामाजिक संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों ने रैली में शामिल कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन,एडीएम सुश्री नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद का स्‍वागत कर, संगठानों के पदाधिकारियों से सैनिक कल्‍याण कोष के लिए सहयोग राशि प्राप्त कर, उन्‍हे सहयोग के लिए धन्‍यवाद दिया।

इस वृहद रैली में एसडीएम डॉ.ममता खेडे, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री किरण आंजनासहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्‍य नागरिक, भूतर्पूव सैनिक, पत्रकारगण, शिक्षकगणसहित विभिन्‍न संस्‍थाओं के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |