मुख्यमंत्री श्री चौहान को ब्रह्मकुमारियों ने भेंट की ट्रॉफी विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और सामाजिक संगठनों में भी दी शुभकामनाएं

भोपाल : गुरूवार,
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को विधानसभा निर्वाचन में प्रदेश में मिली सफलता के लिए जनप्रतिनिधयों, समाजसेवियों, सामाजिक संगठनों ने बधाई दी। इसी क्रम में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भोपाल की क्षेत्र प्रमुख ब्रह्मकुमारी अवधेश दीदी तथा साथियों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को ब्रह्मकुमारियों द्वारा विजय श्री के प्रतीक स्वरूप ट्रॉफी भेंट की गई। ब्रह्मकुमारी अवधेश दीदी ने कहा कि प्रदेश में मिली सफलता मुख्यमंत्री श्री चौहान के अथक परिश्रम और सेवा भाव का परिणाम है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान के यशस्वी और स्वस्थ जीवन तथा उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। सरिता दीदी और जया दीदी साथ थीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मक्सी में राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में मॉक ड्रिल संपन्न     |     पाकिस्तान ने भारत के इन शहरों को फिर बनाया निशाना, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब     |     सागर में बारातियों से भरी बस पलटी, कई घायल, मची चीख पुकार     |     मकान की खुदाई में खुफिया सुरंग मिलने से मचा हड़कंप     |     आगर मालवा में घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी     |     MP में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत..     |     डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, 30 फीट गहरी खाई में गिर गई बस, तीन की मौत     |     लिव इन में रखकर 3 साल तक युवती से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान     |     गांव में हेलीकॉप्टर से आई बारात, हवा में उड़ाकर दुल्हन को ले गया दूल्हा, देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़     |     अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, नागरिक सेवाओं को करें सुनिश्चित : CM मोहन यादव     |