अब कनाडा नहीं जाना चाहते भारतीय छात्र, स्टडी वीजा में बड़ी गिरावट…लोगों को सता रही ये चिंता

भारत और कनाडा के बीच पैदा हुए तनाव का असर अब भारतीय स्टूडेंट पर दिखने लगा है। इस साल की दूसरी छमाही में कनाडा में स्टडी के लिए आवेदन करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली। जुलाई से अक्टूबर के बीच भारत से नए स्टडी परमिट के लिए आवेदनों की संख्या पिछले साल के कुल 145,881 से घटकर 2023 की समान अवधि में केवल 86,562 रह गई, जोकि लगभग 40% की गिरावट है।

एक रिपोर्ट के अनुसार,  कनाडा में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के साथ हाल फिलहाल में शोषण के कई मामले आये हैं, जिससे कनाडा में स्टडी वीजा में गिरावट देखने को मिली। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय छात्रों ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर कनाडा में हो रही कठिनाइयों के बारे में पोस्ट किया है, यह भी एक कारण है कि कनाडा स्टडी वीजा में गिराव देखने को मिली।

 गौरतलब है कि कनाडा इस समय आवास संकट से जूझ रहा है। यहां आबादी अधिक घर कम है जिसके चलते घरों की कीमतें जरूरत से ज्यादा काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में यहां पढ़ने जाने वाले छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

  इमीग्रेशन, रिफ्यूजीस एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) के अनुसार, साल 2022 में 3 लाख 63 हजार 541 भारतीय छात्रों ने आवेदन किया था, जो 2021 के 2 लाख 36 हजार 77 के आंकड़े से ज्यादा थे वहीं, अक्टूबर 2023 तक 2 लाख 61 हजार 310 भारतीय छात्रों ने आवेदन किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |