CID के मशहूर एक्टर दिनेश फडनिस का 57 साल की उम्र में निधन

मुंबई: लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘सीआईडी’ से मशहूर हुए अभिनेता दिनेश फडनिस का यहां एक अस्पताल में सोमवार आधी रात को निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे।

‘CID’ में फ्रेडरिक्स के किरदार से पहचाने जाने वाले फडनिस को स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण कुछ दिन पहले उपनगर मुंबई के तुंगा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

फडनिस के मित्र एवं अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘दिनेश देर रात करीब 12 बजकर 8 मिनट पर हमें छोड़कर चले गए। उन्हें यकृत से जुड़ी समस्याएं थीं और इसका शरीर के अन्य अंगों पर भी असर पड़ा था।  पिछले दो-तीन दिन से उनकी हालत बहुत खराब थी। उन्हें बचाया नहीं जा सका।”

 फिल्म और टीवी उद्योग में जाना-पहचाना चेहरा रहे फडनिस ‘सरफरोश’ और ‘मेला’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दिए थे। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह बोरीवली पूर्व में किया गया। उनके परिवार में पत्नी है।

दिनेश फडनीस ने   साल 1998 से 2018 तक  ‘सीआईडी’ में फ्रेडरिक्स की भूमिका निभाई थी। इसके वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी कैमियो रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वह आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ और ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ में भी नजर आए थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सांबा में BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया     |     जयमाल के बाद दो रसगुल्लों ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, दुल्हन का चढ़ा पारा, तोड़ दी शादी     |     ‘सब्जी में नमक ज्यादा था…’, 34 दिन पहले भाग गई थी पत्नी, मिली तो पुलिस को सुनाई अजब-गजब कहानी     |     पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल हमलों के बाद भारत के ये 24 एयरपोर्ट बंद, देखें पूरी लिस्ट     |     तमाचा खाने के बाद भी नहीं मान रहा पाकिस्तान, जैसलमेर-होशियारपुर में की ये हिमाकत     |     दुल्हन के घर पहुंचते ही होने वाले जेठ ने फोड़ा गुब्बारा, मचा ऐसा बवाल, दूल्हे को भी होना पड़ा रफूचक्कर     |     भारत-पाक तनाव के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, इस रूट पर चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेन     |     राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके में धमाका… 9 की मौत, लोग बोले – लगा जैसे एयर स्ट्राइक हुई हो     |     पटना में बेखौफ बदमाश! हॉस्टल में घुसकर छात्र को मारी गोली, अस्पताल में मौत     |     पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से घबराया ये मुस्लिम देश…भूख से तड़पने की आ सकती है नौबत     |