MP Election Exit poll 2023 : ‘एमपी समेत इन राज्यों में भी बन रही BJP की सरकार’..! मतगणना से पहले कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा..

इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों ही पार्टी कांग्रेस और भाजपा अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी बीच एग्जिट पोल को लेकर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “…हमने विकास किया है इसलिए जनता हमें प्यार कर रही है और हमें फिर से सरकार में ला रही है…जब भी कांग्रेस हारती है तो आरोप EVM पर लगाती है…”

 भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “…जिसने जमीनी स्तर पर सर्वे किया वो कहेगा कि भाजपा की सरकार बन रही है। सिर्फ मध्य प्रदेश में ही नहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार बन रही है।”

#WATCH इंदौर: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “…जिसने जमीनी स्तर पर सर्वे किया वो कहेगा कि भाजपा की सरकार बन रही है। सिर्फ मध्य प्रदेश में ही नहीं, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार बन रही है।” pic.twitter.com/JpaBRmtbWZ

3 दिसंबर को 4 राज्यों का रिजल्ट

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने के बाद सभी को मतगणना का इंतजार है। सभी उम्मीदवारों की दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। मतगणना के समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं, चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए मिजोरम में चुनाव रिजल्ट की तारीख बदल दी है। मिजोरम में अब 3 दिसंबर की जगह 4 दिसंबर को मतगणना होगी। रविवार को केवल 4 राज्यों का रिजल्ट आएगा। वहीं सभी जिलों के एक्जिट पोल भी सामने आ चुके हैं। जिसके बाद सभी प्रत्याशियों एवं पार्टियों की नींद उड़ गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |