सीजफायर खत्म होने के बाद इजरायल की भीषण बमबारी, गाजा में 100 से अधिक लोगों की मौत

यरुशलेम/ट्यूनिसः गाजा पट्टी पर शुक्रवार को इजराइली हमलों में मरने वालों की संख्या 109 से अधिक हो गई है तथा बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इससे पहले दिन में इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गाजा पट्टी में हमास आंदोलन के खिलाफ लड़ाई फिर से शुरू कर दी है। उसने कहा कि उसने इजराइली क्षेत्र पर गोलीबारी करके मानवीय विराम का उल्लंघन किया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘आज सुबह संघर्ष विराम खत्म होने के बाद से इजराइली हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।” मंत्रालय ने एक बयान में कहा,‘‘संघर्ष विराम की समाप्ति के तीन घंटे के भीतर इजराइली कब्जे के नरसंहार के पीड़ितों की संख्या बढ़कर 32 हो गई। इनमें कई लोगों को अलग-अलग स्तर की चोटें लगीं। मृत और घायल लोगों में अधिकांश महिलायें और बच्चे शामिल हैं।

इससे पहले दिन में, इजरायल रक्षा बलों ने कहा कि हमास ने मानवीय विराम तोड़ दिया, जिससे इज़राइल को युद्ध फिर से शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने गुरुवार देर रात रिपोटर् दी कि दोनों पक्ष अस्थायी मानवीय विराम को आठवें दिन तक बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। इसकी हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नवीनतम संघर्षविराम आज स्थानीय समयानुसार सुबह 07:00 बजे समाप्त हो गया। इजराइल और हमास के बीच एक सप्ताह के संघर्ष विराम की अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद शुक्रवार को इजराइली लड़ाकू विमानों ने गाजा को फिर से निशाना बनाते हुए पूरी ताकत के साथ हमला शुरू शुरू किया।

इजराइल के हवाई हमलों दक्षिण गाजा पर हमला किया, जिसमें खान यूनिस शहर के पूर्व में अबासन समुदाय रहते हैं। इजरायल के एक अन्य हवाई हमले ने गाजा शहर के उत्तर-पश्चिम में एक घर को निशाना बनाया। दक्षिण गाजा पट्टी में लगातार विस्फोटों की आवाज सुनाई दी गई और क्षेत्र से काला धुएं का गुब्बार निकलता दिखाई दिया। इज़रायल में भी गाजा से सटे तीन इलाकों में सायरन की आवाज सुनी गयी और रॉकेट हमले की चेतावनी दी गई। इलाके के लोगों को चेतावनी दी गई कि कि हमास ने भी अपने हमले फिर से शुरू कर दिए हैं।

इजराइली सेना की नए सिरे से हमलों की घोषणा और एक सप्ताह से अस्थायी संघर्ष विराम आज सुबह सात बजे समाप्त होने के केवल आधे घंटे के बाद इजराइल ने गाजा पर हमले शुरू कर दिए। दोनों पक्षों की ओर से 24 नवंबर को संघर्ष विराम की अवधि शुरू हुई थी और आज सुबह सात बजे यह अवधि समाप्त हो गई थी। गाजा की 23 लाख की अधिकांश आबादी अब दक्षिण गाजा में फंस गई है और वहां से निकलने के लिए रास्ते तलाश रहे हैं

इससे पहले इजराइल की सेना ने अपने शुरुआती बमबारी के दौरान हजारों लोगों को उत्तरी गाजा को खाली करने का निर्देश दिए थे। इजराइल और गाजा के बीच सात अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से अबतक 16,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इजराइल की ओर से जवाबी कार्रवाई में छह हजार से अधिक बच्चों सहित कम से कम 15,000 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |