इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के साथ पीएम मोदी की सेल्फी वायरल, दुबई में हुई मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई यात्रा के दौरान विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से भी मुलाकात की। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

PunjabKesari

दरअसल इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जियोर्जिया मेलोनी ने सेल्फी शेयर करते हुए लिखा “COP28 में अच्छे दोस्त”। आपको बता दें कि COP28 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी दुबई पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से हुई। प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी के बीच अच्छी दोस्ती है। लोग इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं।

इससे पहले सीओपी28 समिट में भाग लेने वाले वैश्विक नेताओं के फोटोशूट में भी पीएम मोदी और मेलोनी की केमिस्ट्री नजर आई थी। दोनों की एक साथ हंसते और बातचीत करते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

बता दें कि पीएम मोदी दुबई में आयोजित सीओपी28 समिट में शिरकत करने के बाद शुक्रवार देर रात भारत के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि दुबई आपका शुक्रिया. सीओपी28 समिट बेहतरीन रहा। एक बेहतरीन प्लैनेट बनाने के लिए मिलकर काम करते रहें।

इन नेताओं से भी हुई मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी के अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ब्राजील के प्रधानमंत्री लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन, पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्लेयर से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के चार सत्रों को संबोधित किया। सम्मेलन में पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने एकसाथ सामूहिक फोटो भी लिया।

गुटेरेस ने की भारत के पहलों की सराहना
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ भी पीएम मोदी ने बैठक की। पीएम मोदी ने जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने में भारत की पहल और प्रगति पर प्रकाश डाला। पीएम ने जी20 अध्यक्षता के दौरान भारत का समर्थन करने के लिए गुटेरेस को धन्यवाद दिया। गुटेरस ने पर्यावरण को लेकर भारत के प्रयासों की सराहना की। गुटेरेस ने प्रधानमंत्री की ग्रीन क्रेडिट पहलों का भी स्वागत किया।

पीएम ने यूएई को दी शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन की बधाई
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने COP-28 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने COP-28 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को अगले महीने भारत में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |