भूपेश बघेल का दावा, कहा- कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी

छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ एग्जिट पोल में सत्ताधारी दल कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मामूली बढ़त मिलने के पूर्वानुमान के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। रायपुर विमानतल पर संवाददाताओं से बघेल ने कहा कि भाजपा राज्य में विधायकों की खरीद-फरोख्त नहीं कर पाएगी। एग्जिट पोल के बारे में पूछे जाने पर, बघेल ने कहा, ‘‘क्या एग्जिट पोल (विभिन्न एजेंसियों और चैनलों के) के बीच समानता है? दो दिन बाद (तीन दिसंबर को जब वोटों की गिनती होगी) सभी का एक ही पोल रिजल्ट सामने आएगा।

एग्जिट पोल आने दीजिए, लेकिन हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। एक चैनल के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 90 सदस्यीय विधानसभा में से 57 सीट मिलने का पूर्वानुमान जताया गया, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी उससे भी अधिक सीट हासिल करेगी। 57 नहीं 75 सीट हासिल करेगी। क्रम बदल दिया जाएगा।” यदि भाजपा ऑपरेशन लोटस (खरीद-फरोख्त) चलाती है तो अपने विधायकों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित करने की कांग्रेस की संभावित योजना के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘इसकी (विधायकों को स्थानांतरित करने की) कोई आवश्यकता नहीं है। वे (भाजपा) ऐसा नहीं कर पाएंगे।” उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने प्रयासों और लोगों पर पूरा भरोसा है।

एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि भाजपा को राज्य में 52-55 सीट मिलेंगी और स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि भाजपा 15 (2018 में भाजपा द्वारा जीती गई सीट) से 48 सीट तक पहुंच रही है, जो चुनाव में पार्टी के प्रयासों का परिणाम है। लेकिन मेरा मानना ​​है कि भाजपा को 52 से 55 सीट मिलेंगी। तीन दिसंबर को मतगणना के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा।” सिंह ने कहा कि भाजपा अपने घोषणापत्र और महिलाओं तथा युवाओं के समर्थन के कारण बेहतर दिशा में आगे बढ़ रही है। कई एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान जताया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |