भारत वास्तव में तभी विकसित होगा जब पीछे छूट गए लोग मुख्यधारा में शामिल होंगे : नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत वास्तव में तभी विकसित होगा जब विकास की दौड़ में पीछे छूट गये लोग मुख्यधारा में शामिल होंगे। गौतम बुद्ध नगर जिला स्थित ग्रेटर नोएडा के जुनेदपुर गांव में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में भाग लेने के दौरान नड्डा ने यह बात कही। उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी मुलाकात की। नड्डा ने कहा, ‘‘देश के अत्यंत गरीब लोगों का विकास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण में निहित है।

भारत सही मायनों में तभी विकसित होगा जब विकास की दौड़ में पीछे छूट गए लोग विकास की मुख्यधारा में शामिल होंगे।” उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए देश के सभी नागरिक स्वस्थ होने चाहिए और उन्हें रोजाना के कामकाज के लिए बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। साथ ही, उन्हें सारी जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए और संविधान द्वारा प्रदत्त सभी अधिकार भी उन्हें मिलने चाहिए।” कार्यक्रम में, गौतम बुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा सहित पार्टी के अन्य नेता भी उपस्थित थे। इसके बाद नड्डा ने ग्रेटर नोएडा के दनकौर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |