BREAKING : चुनाव खत्म होते ही जनता को लगा बड़ा झटका, आज से बाढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम

विधानसभा चुनाव खत्म होते ही महंगाई का बड़ा झटका लगा।  आज 1 दिसंबर 2023 से LPG Cylinder और महंगा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। बता दें कि ये इजाफा 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पर किया गया है।

कीमतों में हुए बदलाव के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अब एक सिलेंडर का दाम बढ़कर 1796.50 रुपये हो गया है। हालांकि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया। IOCL की वेबसाइट पर LPG सिलेंडर की कीमतों को अपडेट किया गया है और बदली हुई कीमतें 1 दिसंबर से लागू हो गई हैं।

इससे पहले एक अक्टूबर और एक नवंबर को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो ग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103 रुपये रुपये तक की बढ़ोतरी की थी और 1 नवंबर 2023 को दिल्ली में इसका भाव 1833.00 रुपये हो गया था, लेकिन 16 नवंबर को छठ पर्व से पहले इस पर राहत दी गई और सिलेंडर के दाम 50 रुपये घटाकर 1755.50 रुपये कर दिए गए थे, लेकिन अब एक बार फिर से  कीमतों में 41 रुपये की तेजी आई है।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम की बात करें तो  ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों को यथावत रखा है।  IOCL की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में यह 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में ये 918.50 रुपये में मिल रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |