केरल में मृत मिली 36 वर्षीय इजराइली महिला, पुलिस को हत्या का संदेह

कोल्लमः केरल के कोल्लम जिले में 36 वर्षीय एक इजराइली महिला बृहस्पतिवार को अपने आवास पर मृत मिली। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस को संदेह है कि महिला के 70 वर्षीय ‘लिव-इन पार्टनर’ ने उसकी हत्या की है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोट्टियम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने आरोपी द्वारा दिये गए बयान का विवरण दिया, जो खुद को योग का आचार्य बताता है।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने अपने बयान में कहा है कि उन दोनों (जोड़े) ने आत्महत्या करने का फैसला किया और उसी के तहत महिला ने अपना गला रेत लिया। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति ने दावा किया कि उसने भी अपनी गर्दन और बाद में अपने पेट पर चाकू से वार किया। पुलिस ने बताया कि हालांकि, महिला की गर्दन के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के कई घाव थे।

अधिकारी ने कहा कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ धारा 309(आत्महत्या का प्रयास) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है और वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और पुलिस की निगरानी में है। घटना बृहस्पतिवार दोपहर हुई और इस बारे में तब पता चला, जब आरोपी के रिश्तेदार ने जोड़े को उनके कमरे में घायल अवस्था में पाया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के मुताबिक, महिला अवसाद में थी और उससे योग सीखने के बावजूद बेहतर महसूस नहीं कर रही थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |