चीन में फैली अज्ञात बीमारी को देखते हुए जिला प्रशासन हुआ सतर्क —- जिला चिकित्सालय में बीमारी से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा

शाजापुर
—-
चीन में फैली बच्चों की अज्ञात बीमारी को देखते हुए कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्कता रखने के निर्देश दिये। साथ ही आज कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में बच्चों की बीमारियों से निपटने के लिए उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की।

कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. राजू निदारिया एवं सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना को निर्देश दिये कि वे चिकित्सालय में बच्चों के उपचार के लिए व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रखें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निदारिया ने बताया कि जिला मुख्यालय एवं अनुभाग शुजालपुर में बच्चों के उपचार की पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। जिला मुख्यालय पर चिकित्सालय में एक साथ 1000 से अधिक बच्चो का उपचार किया जा सकता है। जिला मुख्यालय पर ऑक्सीजन के दो प्लांट क्रमश: 960 एवं 200 एलपीएम के हैं। वही शुजालपुर में 200 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध है। साथ ही जिला मुख्यालय पर 5960 लीटर लिक्विड ऑक्सीजन भी उपलब्ध है। सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन ने आज ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर सुचारू संचालन को देखा। ऑक्सीजन प्लांट के अतिरिक्त चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर एवं सिलेंडर भी उपलब्ध है। इस अवसर पर डॉ. आलोक सक्सेना, डॉ. सचिन नायक, प्रबंधक सुश्री नेहा सांवले सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित था।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |