दिल्ली में बारिश, बिजली और ओले भी गिरे, डायवर्ट करनी पड़ीं 16 उड़ानें

नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर शाम मौसम बदल गया है और कई जगह बारिश हुई है। बारिश की वजह से लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिल गई है। इससे पहले हवा न चलने और बादल छाए रहने के कारण सुबह वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी के करीब थी। क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी। बारिश होने की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली 16 उड़ानों को खराब मौसम के कारण सोमवार शाम अन्य स्थानों पर भेज दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि शाम छह से आठ बजे के बीच इन उड़ानों को ‘डायवर्ट’ किया गया। अधिकारी ने कहा कि 10 उड़ानों को जयपुर, तीन को लखनऊ, दो को अमृतसर और एक को अहमदाबाद भेज दिया गया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एअर इंडिया की पांच उड़ानों को दूसरे स्थानों पर भेजा गया। इनमें सिडनी से आ रही एक उड़ान को जयपुर भेजा गया है।

आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दिल्ली के कई स्थानों (मुंडका, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, इंडिया गेट, पालम, लोदी रोड, आईजीआई) के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

इसके अतिरिक्त, आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली, करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, जिंद, पानीपत के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |