3 दिसंबर को होगा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, मतगणना से पहले निर्वाचन पदाधिकारी करेंगे निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देश

इंदौर। इंदौर में 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए होने वाली मतगणना की व्यापक तैयारियां जारी हैं। विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतगणना 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू की जाएगी। सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। स्ट्रांग रूम में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

वहीं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी प्रदेश के विभिन्न मतगणना स्थलों का निरीक्षण करेंगे। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को जिलेवार दायित्व दिए गए हैं। इंदौर की मतगणना स्थल की ज़िम्मेदारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन किओ सौंपी गई है। इसी सिलसिले में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा बैठकें ली जा रही हैं।

दूसरी ओर नेहरू स्टेडियम में प्रवेश प्रतिबंधित होने के चलते खिलाड़ियों को हो रही समस्याओं के प्रति भी प्रशसन ने कदम उठाए हैं। इस बार प्रशासन ने जल्द से जल्द खिलाड़ियों को स्टेडियम लौटाने की बात कही है। ऐसे में मतगणना के अगले ही दिन समस्त ईवीएम मशीनों को सील पैक कर कलेक्टर कार्यालय के सामने बनाए गए वेयरहाउस में रख दिया जाएगा। इसके लिए सभी राजनितिक दलों के ज़िम्मेदारों ने भी वेयर हॉउस किआ जायजा ले लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |