खाद को लेकर अन्नदाता हुए परेशान, नहीं उपलब्ध हो रहा पर्याप्त मात्रा में खाद , वितरण केंद्रों पर लगा किसानों का तांता

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के संसदीय क्षेत्र में खाद के लिए किसान हो रहा है परेशान। किसान आधी रात्रि से ही खाद के लिए शासन द्वारा बनाए गए सेंटरों पर लाइन लगाकर खड़ा हो रहा है लेकिन अधिकारियों के दावे के बाद भी किसानों को नहीं मिल रहा है खाद। रबी सीजन की फसलों के लिए इस समय किसान को यूरिया व डीएपी दोनों तरह की खाद की बेहद ज्यादा जरूरत होती है। किसानों ने बताया कि खाद के लिए वह काफी लंबे समय से परेशान हो रहे हैं और कई किसानों ने तो यह बताया कि 4 दिन पहले खाद के लिए टोकन तो मिल गए हैं लेकिन खाद नहीं मिला है और खाद 28 तारीख को मिलेगा।

किसानों को टोकन तक नहीं मिल रहा

यही वजह है कि खाद वितरण केंद्रों पर किसानों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई दे रहीं हैं, जहां कई किसान तो ऐसे हैं, जो दो से तीन दिन लगातार आकर लाइनों में लग रहे हैं लेकिन टोकन तक नहीं मिल पा रहा है। खाद वितरण केंद्र से भी इन किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। किसानों की माने तो उनका कहना है कि विधानसभा के चुनाव से पहले सरसों की फसल के लिए खाद समय पर मिला था लेकिन आलू और गेहूं की फसल को बोने के लिए खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों द्वारा खाद के जो टोकन बांटे जा रहे हैं उसके चार दिन बाद खाद की बोरी दी जा रही है।

खाद के लिए हो रही मारा मारी

Fertilizer Shortage: आलम यह है कि कई बार हंगामे की स्थिति होने पर पुलिस तक बुलानी पड़ रही है। दूसरी तरफ इन दोनों ही खाद का विकल्प बाजार में मौजूद है,जिसे नैनो यूरिया व डीएपी करते हैं। यह एक बोतल एक बोरे के बराबर होती है,लेकिन किसान जागरूकता के अभाव में अभी तक इस ओर रूख नहीं किया है। रबी सीजन के लिए डीएपी व यूरिया खाद की मारा मारी हर साल देखी जा रही है। कृषि उपज मंडी मुरैना से लेकर अंबाह,पोरसा,जौरा,कैलारस, सबलगढ़ तक के खाद वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें देखीं गई। जहां किसानों को दो बोरे डीएपी और तीन बोरे यूरिया खाद के उपलब्ध कराए जा रहे थे। दोनों ही खाद रबी सीजन की फसल के बेहद महत्वपूर्ण है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |