एमपी में बदला मौसम का मिजाज..! कई जिलों में सर्द हवाओं का कहर, जानें आपके शहर का हाल..

भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इस बीच ठंड की दस्तक भी अब प्रदेश में हो गई है। प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद अब सुबह और शाम को ठंड महसूस होने लगी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक बार फिर वृद्धि दर्ज हुई। प्रदेश में सबसे कम तापमान ग्वालियर में 10.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करके बता दिया है कि रविवार से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। कुछ जिलों में ओले गिर सकते हैं, तो कुछ स्थानों पर बारिश होने की भी संभावना है। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम में बारिश हो सकती है। जबकि इंदौर संभाग के जिलों में कहीं कहीं ओले गिरने के भी आसार नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है।

किस जिले में कितना तापमान

शुक्रवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दतिया में 11 डिग्री, पचमढ़ी में 11.2, राजगढ़ में 11.6, गुना में 12.2, उमरिया में 12.9, भोपाल में 15.2 इंदौर में 16.4 नर्मदा पुरम में 16.4 उज्जैन में 14.5 जबलपुर में 14.4 टीकमगढ़ में 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |