भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को वोटिंग हो चुकी है। अब बस इंतजार है तो सिर्फ मतगणना का। 3 दिसंबर को सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही कड़ी टक्कर देखी जा रही है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार एक बार फिर कर्ज में डूबने वाली है। मध्यप्रदेश में नई सरकार के गठन से पहले मौजूदा सरकार एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी में है।
मतदान और कांग्रेस के चुनावी मुद्दा बनाए जाने के चलते राज्य सरकार ने नवंबर महीने में कर्ज नहीं लिया था। इस महीने का यह पहला कर्ज होगा। वित्त विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 28 नवंबर को लिया जाने वाला कर्ज RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) से 14 साल के लिए लिया जा रहा है।