लेफ्टिनेंट जनरल का बड़ा दावा, बोले- पाकिस्तान के सेवानिवृत्त सैनिक आतंकी बनकर कश्मीर आ रहे

जम्मूः सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान विदेशी आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कराने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठनों में पाकिस्तान के सेवानिवृत्त सैनिकों की मौजूदगी है। द्विवेदी ने बुधवार और बृहस्पतिवार को राजौरी जिले के धर्मसाल क्षेत्र के बाजीमाल इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए दो कैप्टन सहित पांच सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के बाद यह टिप्पणी की। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान में प्रशिक्षित और पाकिस्तान निवासी शीर्ष लश्कर मांडर क्वारी सहित दो आतंकवादियों को मार गिराया।

लेफ्टिनेंट जनरल ने संवाददाताओं से कहा कि एक साल के भीतर दो दर्जन से अधिक विदेशी आतंकवादियों का क्षेत्र से सफाया करने के लिए राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों में अभियान तेज कर दिया गया है। कमांडर ने कहा कि दो खूंखार विदेशी आतंकवादियों का मारा जाना क्षेत्र को अस्थिर करने की पाकिस्तान की साजिश के लिए एक बड़ा झटका है। आतंकवादियों के बीच पाकिस्तान के कुछ विशेष बलों के जवानों की मौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, ‘‘जब हमने आतंकवादियों की पहचान करने की कोशिश की, तो हमें पता चला कि उनमें से कुछ (पाकिस्तानी सेना के) सेवानिवृत्त जवान हैं।”

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा, ‘‘स्थानीय आबादी, विशेषकर युवाओं से समर्थन की कमी के कारण पाकिस्तान इस क्षेत्र में विदेशी आतंकवादियों को भेजने का प्रयास कर रहा है क्योंकि स्थानीय युवा आतंकवादी संगठनों में भर्ती होने के इच्छुक नहीं हैं। विदेशी आतंकवादियों को मार गिराने के लिए हमारे प्रयास जारी हैं।” यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान लोकसभा चुनावों सहित आगामी चुनावों को बाधित करने

के लिए आने वाले महीनों में और अधिक आतंकवादियों को भेजने का इरादा रखता है, उन्होंने अधिक विवरण दिए बिना ‘‘हां” में जवाब दिया।राजौरी जिले में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए पांच जवानों को केंद्र शासित प्रदेश के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, सेना के अधिकारियों और पुलिस ने शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। पांचों जवानों के पार्थिव शरीर राजौरी से जम्मू के आर्मी जनरल अस्पताल लाये गये, जहां पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। उपराज्यपाल सिन्हा ने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैं राजौरी में आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान मातृभूमि की रक्षा करते शहीद हुए हमारी सेना के वीर कैप्टन एम.वी. प्रांजल, कैप्टन शुभम गुप्ता, हवलदार अब्दुल मजीद, लांस नायक संजय बिष्ट और पैराट्रूपर सचिन लौर को नमन करता हूं। उनकी वीरता और बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |