शाजापुर
—
मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण में कलेक्टर ने कहा
—-
विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए 03 दिसम्बर 2023 को होने वाली मतगणना के लिए तैनात किये गये मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल ने संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना के दौरान हर-पल कीमती रहेगा, एक भी क्षण बर्बाद नहीं होने दें। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, रिटर्निंग अधिकारी शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डे, कालापीपल श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरकेएस राठौर, मास्टर ट्रेनर डॉ. बीएस विभूति, डॉ. सुनील आडवानी, डॉ. वीपी मीणा, तहसीलदार श्री सुनील पाटिल, श्रीमती मधु नायक, श्री कैलाश सस्त्या, श्री आलोक श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार श्री आनंद जायसवाल, श्री गौरव पोरवाल, सुश्री सोनम शर्मा, सुश्री किरण धाकड़, सुश्री नाहिद अंजुम भी उपस्थित थी।
कलेक्टर श्री कन्याल ने सर्वप्रथम डाक मतपत्र गणना के लिए नियुक्त कर्मियों के प्रशिक्षण में जाकर कहा कि हर काम तेजी से और सावधानी के साथ करना है। कार्य के दौरान हर क्षण और हर-पल कीमती रहेगा। कोशिश यह होना चाहिये िक काम जल्दी से जल्दी समाप्त हो। इसी तरह ईव्हीएम गणना के लिए नियुक्त कर्मियों के प्रशिक्षण में कलेक्टर ने कहा कि गणना की रिहर्सल अच्छे से कर लें। कौन-कौन से बिन्दुओं पर विशेष सावधानी बरतना है, इसकी जानकारी पहले से रखें। सभी मतगणना कर्मी टीम की तरह काम करें।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023
#MPElection_2023
#shajapurelection2023