राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में माहौल, इस बार बदलेगा रिवाज: प्रचार के आखिरी दिन खरगे का बड़ा दावा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन बड़ा दावा किया है। खरगे का कहना है कि अशोक गहलोत सरकार की कल्याकारी योजनाओं एवं पार्टी की सात ‘गारंटी’ के चलते प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है तथा हर पांच साल में सरकार बदलने का रिवाज इस बार बदलेगा। राजस्थान में बृहस्पतिवार शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीट के लिए आगामी 25 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राजस्थान के चुनाव प्रचार का आज आख़री दिन है। वीरों और रणबांकुरों की पावन धरती राजस्थान ने हमारी जन-कल्याणकारी योजनाओं को स्वीकारा है। कांग्रेस पार्टी की 7 गारंटी पर अपना भरोसा जताने के लिए एक करोड़ से भी ज़्यादा परिवारों को धन्यवाद। पूरे राज्य में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल है।”

इस बार बदलेगा रिवाज
उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा हमारे सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और बचत एवं राहत की योजनाओं से घबरा गई है। प्रधानमंत्री मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह खोखली, बेतुकी,अनर्गल और विभाजनकारी बातों में व्यस्त है, उनको कांग्रेस पार्टी की सात गारंटी रास नहीं आ रही हैं। इस बार जनता उनके झूठ, बहकावे और नफ़रत भरी बातों में नहीं आएगी।” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘राजस्थान की जनता ने ये तय कर लिया है कि इस बार रिवाज बदलेगा, वे कांग्रेस पार्टी को पुनः अवसर देंगे। ”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर NH 52 पर कंटेनर और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत     |     भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता हुई आयोजित     |     मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिगों ने मिलकर की वारदात     |     गुना में नगर पालिका की टीम ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदार हुए आक्रोशित     |     प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले हुआ हादसा, ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे     |     श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल..     |     धार के गणपति घाट पर दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर ,लगी आग     |     गुना में महिला शिक्षक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला     |     मुरैना में नदी में नहाने उतरा युवक डूबा, हुई मौत     |     इंदौर में गणेश उत्सव की धूम: राजवाड़ा पर विशेष पूजा के साथ गजानन का हुआ आगमन     |