BAPS द्वारा आयोजित, अमेरिका में दीपावली उत्सव को लेकर हुए तीन कार्यक्रम

अमेरिका के कैपिटल हिल में पिछले सप्ताह दीपावली संबंधी तीन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में अमेरिकी सांसदों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सांसदों ने देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में भारतीय-अमेरिकियों द्वारा निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन परिसर) में आयोजित दीपावली कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा, ‘‘दीपावली के मूल सिद्धांत- बुराई पर अच्छाई की जीत, अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की महत्ता- सभी धर्मों के लोगों के लिए अहमियत रखते हैं।’

यह कार्यक्रम बीएपीएस (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) द्वारा हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन, एशियन अमेरिकन होटल ओनर्स एसोसिएशन, श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर, फेडरेशन ऑफ जैन एसोसिएशन इन नॉर्थ अमेरिका, अमेरिकन ज्यूइश कमेटी, यूएस इंडियन कम्युनिटी फाउंडेशन, यूएस इंडिया सिक्योरिटी काउंसिल और भारतीय अमेरिकी रिलेशन काउंसिल के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे अमेरिका से भारतीय-अमेरिकी समुदाय के 300 से अधिक सदस्यों सहित सिंथिया लुमिस, स्कॉट पेरी, श्री थानेदार, डेबोरा रॉस और अन्ना पॉलिना लूना सहित बड़ी संख्या में अमेरिकी सांसदों ने भाग लिया।

सांसद जिम कोस्टा ने यूएस कैपिटल में 15 नवंबर को आयोजित उत्सव की भावना का जिक्र करते हुए कहा, “रोशनी का त्योहार हमें निराशा की बजाय आशा के साथ अपने समुदायों को ऊपर उठाने तथा सही चीजों के लिए खड़े होने के लिए प्रेरित करता है।” ‘रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन’ ने इसी शाम दीपावली संबंधी एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें ‘कांग्रेशनल हिंदू कॉकस’ के सदस्यों ने भाग लिया। एक विज्ञप्ति के मुताबिक ‘रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन’ के अध्यक्ष और कॉकस नीति सलाहकार शलभ ‘शाली’ कुमार ने कॉकस के सह-अध्यक्ष एलिस स्टेफनिक और पीट सेशंस और अमेरिकी संसद के 16 अन्य सदस्यों की मेजबानी की।

कुमार ने कहा, ‘‘उच्च प्रौद्योगिकी वाले सभी स्टार्टअप में 20 प्रतिशत से अधिक का स्वामित्व हिंदू अमेरिकियों के पास है और ‘फॉर्च्यून 100′ में हिंदू सीईओ, सीटीओ, सीएफओ की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत सामान्य लागत का मात्र दसवां हिस्सा खर्च कर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा। यह नवोन्मेष और सफलता हिंदुओं और सनातन धर्म के बारे में बहुत कुछ कहती है।” अमेरिकी में दीपावली उत्सव का तीसरा कार्यक्रम ‘हिंदू फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कैपिटल हिल में आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान गाजा में युद्धविराम का आग्रह किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |