खेलते-खेलते फर्राटा पंखे से चिपक गए 4 भाई-बहन, चारों की दर्दनाक मौत…सदमें में पिता ने खाया जहर

उन्नाव: यूपी के उन्नाव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 4 भाई और बहन की करंट लगने से मौत हो गई। जिसके बाद आहत पिता ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालत खराब होेने पर मृत बच्चों के पिता को अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। खास बात ये है कि पिता की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।

मामला बारासगवर थाना के लालमन खेड़ा गांव का है। यहां रहने वाले वीरेंद्र कुमार के 4 मासूम बच्चों की मौत बिजली का करंट लगने से हुई थी। पुलिस के अनुसार घर के अंदर फर्राटा पंखा रखा था। रविवार शाम 4 बजे के करीब बिरेंद्र के चारों बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक एक बच्चे ने पंखा छू लिया। पंखे में करंट था जिसकी वजह से बच्चा उसकी चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर पास में मौजूद तीन अन्य बच्चे भी उसके पास पहुंच गए और एक के बाद एक सभी करंट की चपेट में आ गए। मरने वालों में दो भाई और दो बहनें शामिल हैं। जिस समय यह हादसा हुआ था, उस समय बच्चे घर में अकेले थे।

वहीं अपने बच्चों की मौत से आहत पिता ने मंगलवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है। इस बारे में थाना प्रभारी दिलीप प्रजापति ने बताया कि सदमे में आकर पिता ने जहर खा लिया था जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिल्ली में 54 वी इफको की आमसभा को, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्रसिंह गोहिल ने किया संबोधित     |     पीएम मोदी शनिवार को ढाई घंटे भोपाल में रहेंगे, 45 मिनट महिलाओं को करेंगे संबोधित, जानिए पूरा कार्यक्रम     |     प्रतिबंधित आतंकी संगठन एचयूटी से जुड़ा संदिग्ध दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, भोपाल कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा     |     मॉडल बनाने का सपना दिखाकर जुबैर ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया… धर्मांतरण का दबाव, नाम भी बदला     |     ट्रक चालक ने गौ तस्करी करने से किया इनकार… ट्रांसपोर्टरों ने बीच सड़क पर कर दी हत्या     |     मध्य प्रदेश में नर्स का कमाल… डॉक्टर की गैरमौजूदगी में सूझबूझ से कराया महिला का प्रसव, एक साथ तीन बेटियों ने लिया जन्म     |     सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती और सिख युवती को भगाकर भोपाल ले आया साबिर, व्हाट्सएप पर वायरल फोटो के आधार पर लोगों ने मॉल में पकड़ा     |     मध्यप्रदेश में 31 मई को लिखा जाएगा विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया अध्याय     |     केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से पन्ना-दमोह छतरपुर सहित बुंदेलखंड समृद्ध होगा किसानों की बदलेगी जिंदगी : CM मोहन यादव     |     खेत में काम कर रहे युवक को लगा करंट, हुई दर्दनाक मौत     |    

preload imagepreload image